Address: Mumbai Suburban, Maharashtra, 400072 |
एक साल से ज्यादा समय हो गया है, साकीनाका मेट्रो स्टेशन से चांदिवली तक ऑटो रिक्शा चलती हैं। यहाँ ८०% से ज्यादा रिक्शा चलाने वाले के पास लाइसेंस भी नहीं हैं और यह रिक्शा वाले मुंबई जैसे जगह पर ४ पैसेंजर को बिठाते हैं। यह चालक सुबह साकीनाका से प्रति पैसेंजर ₹ १५ और शाम को प्रति पैसेंजर ₹ २० लेते हैं। जहाँ पर ₹ १८ भी से ज्यादा मीटर भाड़ा नहीं होता है वहाँ पर नियमों को उल्लघंन करके लोगों से ₹ ६० और ₹ ८० रुपये लिया जाता हैं। यह रिक्शा चालक जल्द से जल्द भाड़ा कमाने के लिए बहुत रफ ड्राइविंग करते है, सिग्नल तोड़ते है और गलत रास्ते से चलाते हैं। इस हफ्ते के शुक्रवार को इनके वज़ह से सही रास्ते पर होंडा एक्टिवा चलाने वाले का अपघात हुआ था। यहाँ पर कुछ समय के लिये बेस्ट बसेस भी चलती थी लेकिन उसे भी बंद किया गया। इसलिए लोगों को न चाहते हुए रिक्शा से सवारी करके अपनी जान धोके में डालनी पड़ती हैं। Was this information helpful? |
Post your Comment